पॉश मशीन में अंगूठा लगा कर राशन नहीं देने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

तेपरी पंचायत के डीलर द्वारा पॉश मशीन में अंगूठा लगाकर राशन नहीं देने की शिकायत एसडीओ पूर्वी से की गयी है.

विज्ञापन

बंदरा़ तेपरी पंचायत के डीलर द्वारा पॉश मशीन में अंगूठा लगाकर राशन नहीं देने की शिकायत एसडीओ पूर्वी से की गयी है. शनिवार को मुखिया हरिश्चंद्र राम ने एसडीओ पूर्वी को आवेदन देने के बाद बताया कि जनवितरण प्रणाली के विक्रेता चंद्रमोहन राय द्वारा सैंकड़ों लाभुकों का पॉश मशीन से मई माह का अंगूठा लगवाकर आज तक राशन वितरण नहीं किया गया है. इससे लोगों में आक्रोश है. मुखिया ने बताया कि डीलर द्वारा राशन नहीं दिये जाने की लिखित शिकायत एसडीओ पूर्वी से की गयी है. आवेदन पर मुखिया सहित उप मुखिया टुनटुन कुमार, वार्ड आठ के वार्ड सदस्य मुकेश कुमार साह, वार्ड नौ के सदस्य अमरेंद्र महतो, वार्ड 11 के सदस्य शंभु राम, वार्ड 12 के सदस्य बेबी देवी के हस्ताक्षर सहित दर्जनों लाभुकों का भी हस्ताक्षर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन