प्रगति यात्रा के दूसरे दिन आज मुजफ्फरपुर में रहेंगे CM नीतीश, देंगे 500 करोड़ की सौगात

Edited by Aniket Kumar
Updated:
विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार (file)

Pragati Yatra: सीएम नीतीश आज प्रगति यात्रा के तहत मुजफ्फरपुर के दौरे पर रहेंगे. आज उनकी यात्रा के दूसरे चरण का दूसरा दिन है. यहां वह जिलेवासियों को करीब 500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. जिले में वह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे.

विज्ञापन

Pragati Yatra: सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है. इसके तहत आज वह मुजफ्फरपुर के दौरे पर आएंगे. यहां वह जिलेवासियों को 500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. सुबह 10:40 बजे वह सड़क मार्ग से पहले रामदयालुनगर पहुंचेंगे. वहां पर मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का स्थल निरीक्षण करने के बाद दिघरा रामपुर साह में प्रस्तावित रिंग रोड का निरीक्षण करेंगे. 

1500 पुलिस के जवानों की तैनाती

उसके बाद करीब 11.15 बजे मुशहरी प्रखंड के नरौली के लिए जाएंगे. नरौली में वह 30 करोड़ की लागत से बने आश्रय स्थल का उद्घाटन करेंगे. यहां पर बिंदा में मॉडल पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, मनरेगा पार्क और हेल्थ वेलनेस सेंटर का मुआयना करेंगे. सीएम नीतीश करीब साढ़े चार घंटे तक जिले में रहेंगे. साथ ही दोपहर दो बजे वह कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक भी करेंगे. उनके आगमन को लेकर 1500 पुलिस के जवान और पदाधिकारी की तैनाती की गई है.

जीविका दीदियों के स्टॉल का करेंगे निरीक्षण

सीएम अपने इस यात्रा के दौरान जिले में जीविका दीदियों की ओर से लगाए गएं 11 स्टॉल का निरीक्षण करेंगे और उसके बारे में दीदियों से जानकारी लेंगे. सीएम के पहले वाले कार्यक्रम में जीविका ने आठ स्टॉल तय किया था, लेकिन प्रगति यात्रा का कार्यक्रम में बदलाव के बाद जीविका ने तीन स्टॉल बढ़ाया है, जिसमें दीदी अधिकार केंद्र, दीदी की रसोई और मत्स्य पालन को जोड़ा गया है. सभी स्टॉल पर जीविका दीदियों का चयन किया गया है. वे सीएम को उस स्टॉल के बारे में बताएंगी. इसके अलावा सीएम नीतीश कई अन्य परियोजनाओं का शिालन्यास करेंगे.

पहले चरण के तहत होना था कार्यक्रम

सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है. शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किये गए हैं. बता दें, सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा का यह दूसरा चरण है. दूसरे चरण के पहले दिन शनिवार को सीएम नीतीश गोपालगंज के दौरे पर थे. यहां उन्होंने जिलेवासियों को 139 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी. मुजफ्फरपुर में सीएम का कार्यक्रम पहले चरण के तहत 27 दिसंबर को ही होने वाला था. लेकिन, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन की वजह से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में किया बदलाव

ALSO READ: Muzaffarpur News: सीएम की प्रगति यात्रा को लेकर शहर की ट्राफिक व्यवस्था में बदलाव, घर से निकलने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन