एसकेएमसीएच में भर्ती दो बच्चों में एइएस की पुष्टि

Updated:
विज्ञापन

स्वस्थ होने के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.एसकेएमसीएच में भर्ती दो बच्चों में एइएस की पुष्टि हुई है. हालांकि, स्वस्थ होने के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. चमकी के लक्षण आने पर सीतामढ़ी के बैरगनिया निवासी अजय पासवान के 6 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार को 18 अगस्त व मोतिहारी के लोहरगांवा निवासी सुजीत महतो की 20 माह की पुत्री अनुष्का कुमारी को 31 जुलाई को एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती कराया गया था. भर्ती होने के बाद जांच के लिए बच्चों का सैंपल भेजा गया था. सैंपल रिपोर्ट आने के बाद बच्चों में एइएस की पुष्टि हुई है. दोनों बच्चों में एइएस का कारण हाइपोग्लिसेमिया बताया गया है. इसकी पुष्टि करते हुए एसकेएमसीएच अधीक्षक प्रो. कुमारी विभा ने बताया कि दो बच्चों में एइएस की पुष्टि हुई है. इस साल अब तक एइएस के कुल 59 मामले सामने आए हैं. जिसमें 31 बच्चे मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन