गांव के बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा बड़ा मंच, मुजफ्फरपुर में लगने जा रहा बाल विज्ञान मेला

Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर: बाल विज्ञान मेला 8 को, 300 छात्र भाग लेंगे

मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड में 8 अगस्त 2026 को एक प्रखंड स्तरीय बाल विज्ञान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड के बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 अगस्त 2026 को प्रखंड स्तरीय बाल विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में करीब 25 विद्यालयों के 300 से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को कांटी के रेपुरा शिव मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई.

'जल–जीवन–हरियाली' थीम पर होगा आयोजन

प्रेस वार्ता में ब्रह्म स्थान महादेव सेवा ट्रस्ट, रेपुरा के महंत मृत्युंजय दास ने बताया कि विज्ञान मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उनकी प्रतिभा को मंच देना है. इस वर्ष कार्यक्रम की थीम 'जल–जीवन–हरियाली' रखी गई है, ताकि बच्चे पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास से जुड़े नवाचार प्रस्तुत कर सकें.

विज्ञान मॉडल से लेकर रोबोटिक्स तक का होगा प्रदर्शन

महंत मृत्युंजय दास ने बताया कि विज्ञान मेले में छात्र-छात्राएं विज्ञान मॉडल, रोबोटिक्स, कृषि विज्ञान, प्राकृतिक खेती समेत कई विषयों पर अपने प्रोजेक्ट और मॉडल प्रस्तुत करेंगे. कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है.

जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों का मिलेगा सहयोग

प्रेस वार्ता में विज्ञान मेले की रूपरेखा, विद्यालयों की सहभागिता, कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों और विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग पर भी चर्चा की गई. आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाएगा.

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

आयोजकों का कहना है कि इस विज्ञान मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, शिक्षा को व्यवहारिक रूप देना और ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाना है. कार्यक्रम में ट्रस्ट के चयनित सदस्य भी मौजूद रहे.

यह भी पढे़ं: सिवाइपट्टी पुलिस पर संगीन आरोप, पार्सल के नाम पर युवक से की 55 हजार की जबरन वसूली


विज्ञापन
मनोज कुमार मिश्र

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार मिश्र

मनोज कुमार मिश्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन