ePaper

चक्कर मैदान रोड से पकड़े गये तीन अपराधियों पर एनडीपीएस एक्ट में केस, गये जेल

Updated at : 07 Jun 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
चक्कर मैदान रोड से पकड़े गये तीन अपराधियों पर एनडीपीएस एक्ट में केस, गये जेल

चक्कर मैदान रोड से पकड़े गये तीन अपराधियों पर एनडीपीएस एक्ट में केस, गये जेल

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

चक्कर मैदान रोड से गिरफ्तार किये गए मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह के तीनों अपराधियों के खिलाफ शुक्रवार को काजीमोहम्मदपुर थाने में एनडीपीएस समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दारोगा एहरार खां के बयान पर यह कार्रवाई की गयी. गिरफ्तार किये गये बदमाशों में अहियापुर का मुरादपुर दुल्ला का बिट्टू कुमार, चकगाजी का राहुल कुमार व सहबाजपुर का रौशन कुमार है. तीनों के पास से चोरी व छिनतई का मोबाइल फोन व स्मैक बरामद किया गया है. तीनों अपराधियों से पूछताछ के बाद उनको कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में दारोगा एहरार खां ने बताया है कि गुरुवार शाम को वह गश्त कर रहे थे. इस दौरान चक्कर मैदान रोड में सर्किट हाउस के पीछे देखा कि तीन लोग रोड किनारे खड़े होकर सिगरेट पी रहे थे. पुलिस की गाड़ी देखकर तीनों भागने लगे. उनको पकड़ कर तलाशी ली गयी तो उनके पास 30 पुड़िया स्मैक का पाया गया.

पुलिस मुठभेड़ में जख्मी दोनों अपराधियों की हालत स्थिर, सूरज की गिरफ्तारी को रेड जारी

मुजफ्फरपुर.पुलिस मुठभेड़ में जख्मी शातिर अपराधी पंकज कुमार व विकास कुमार की हालत स्थिर है. दोनों का पुलिस अभिरक्षा में एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है. इधर, पुलिस सूरज की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस टीम उसके गोबरसही स्थित किराये के आवास व सीतामढ़ी के महिंदवारा थाना क्षेत्र स्थित पैतृक घर पर निगरानी रखी हुई है. करीबी रिश्तेदार व दोस्तों पर नजर रखी जा रही है. जिला पुलिस की विशेष टीम इस गिरोह से जुड़े अन्य शातिरों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी कर रही है. अहियापुर में हुए शिक्षक गोपाल कुंवर व गोबरसही रोड में आर्मी कैंटीन के समीप जेई मो. हारीश की लूटपाट के दौरान चाकू मारकर हत्या करने वाले गिरोह के दो अपराधियों को बुधवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी थी. पुलिस दोनों अपराधियों को पहले चंदन बखरी से गिरफ्तार की थी. फिर, थाना लाने के क्रम में वे शौच का बहाना बनाकर गाड़ी से उतर गये. दारोगा का हथियार छीनकर उसपर गोली चला दी. हालांकि, पुलिस जवान छिपने से बाल- बाल बच गए. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. इसमें दोनों अपराधियों के पैर में एक- एक गोली लगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन