खेलो इंडिया में बीआरएबीयू को मिल सकती बास्केटबॉल की मेजबानी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
खेलो इंडिया में बीआरएबीयू को मिल सकती बास्केटबॉल की मेजबानी
विज्ञापन
-विवि के रसायनशास्त्र विभाग में बने कोर्ट का कुलपति ने किया निरीक्षण
-बोले,खेलकूद की गतिविधियों को देंगे प्राथमिकता, छात्रावासों में सुविधाएंमुजफ्फरपुर.
बीआरएबीयू को खेलो इंडिया के तहत राष्ट्रीय स्तर की बास्केट बॉल प्रतियोगिता की मेजबानी मिल सकती है. विश्वविद्यालय के स्तर से इसको लेकर पहल की गयी है. प्रारंभिक चरण में सकारात्मक फीडबैक मिला है. ऐसे में विश्वविद्यालय ने प्रतियोगिता को लेकर स्थल की तलाश शुरू कर दी है. इसको लेकर शुक्रवार को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग में बने बास्केट बॉल कोर्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान पाया गया कि देखरेख नहीं होने के कारण उसकी स्थिति ठीक नहीं है. ऐसे में इस कोर्ट को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के मानक पर तैयार किया जायेगा. इसके साथ ही महिला छात्रावास में खाली पड़े स्पेश में वॉलीबाल, बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट बनाया जायेगा.स्पोर्ट्स को लेकर बेहतर माहौल बना है
कुलपति ने कहा कि इस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता की सफल मेजबानी के बाद बीआरएबीयू में स्पोर्ट्स को लेकर बेहतर माहौल बना है. यहां के खिलाड़ी लगातार इस्ट जोन और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल हो रहे हैं. ऐसे में खेलकूद की गतिविधियों को लगातार और बेहतर बनाने पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. एक वर्ष में खेलकूद के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे. विश्वविद्यालय के स्पोट्स काउंसिल के सचिव डॉ कांतेश कुमार ने बताया कि कुलपति के नेतृत्व में बास्केटबॉल कोर्ट का निरीक्षण किया गया. प्रस्ताव है कि रसायनशास्त्र विभाग में दो कोर्ट का निर्माण किया जाएगा. पहले सीमेंटेड कोर्ट बनेगा. इसके बाद इसे सिंथेटिक कोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा. कुलपति ने बैडमिंटन कोर्ट के पीछे स्थित टेबल टेनिस कोर्ट के निर्माण को लेकर भी निरीक्षण किया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन