पैन-आधार लिंक नहीं कराया तो बढ़ेगी परेशानी, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने दिया 15 दिन का समय
बाबा भीमराव अंबेदकर बिहार विश्वविधालय
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने 124 कर्मियों और 24 अन्य लोगों को पैन-आधार लिंक कराने के लिए 15 दिन का समय दिया है. तय समय में प्रक्रिया पूरी न होने पर TDS कटौती बढ़ सकती है.
मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने अपने 124 कर्मियों को पैन कार्ड आधार से लिंक कराकर ऑपरेटिव कराने के लिए 15 दिनों का समय दिया है. इसके अलावा वेतन के अतिरिक्त अन्य मदों से राशि प्राप्त करने वाले 24 अन्य लोगों के पैन कार्ड भी आधार से लिंक नहीं पाए गए हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों को निर्धारित समय सीमा में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है.
जांच में इनऑपरेटिव मिले पैन कार्ड
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेसेज डिडक्टर पोर्टल पर पैन कार्ड का सत्यापन कराया गया था. जांच में चिह्नित सभी लोगों के पैन कार्ड वैलिड एंड इनऑपरेटिव पाए गए. कई कर्मियों के पैन और आधार कार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारियों में भी अंतर मिला है. इसके कारण पैन-आधार लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी आ रही है.
लेखा शाखा में जमा करना होगा प्रमाण
कुलसचिव के स्तर से जारी आदेश में सभी चिह्नित कर्मियों और अन्य लाभुकों को 15 दिनों के भीतर पैन-आधार लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है. जिन लोगों के दस्तावेजों में नाम या जन्मतिथि से जुड़ी त्रुटियां हैं, उन्हें पहले संबंधित रिकॉर्ड में सुधार कराना होगा.
प्रक्रिया पूरी होने के बाद संशोधित पैन कार्ड की प्रति या लिंकिंग से संबंधित प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय की लेखा शाखा में जमा करना अनिवार्य होगा.
समय सीमा के बाद बढ़ सकती है टीडीएस कटौती
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले को गंभीर और जरूरी बताया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि तय 15 दिनों की समय सीमा के भीतर संबंधित लोगों का पैन ऑपरेटिव नहीं कराया गया, तो नियमानुसार उनके भुगतान पर ऊंची दर से टीडीएस की कटौती की जा सकती है.
यह भी पढ़ें
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
