नीलगाय से टकरा ने बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पोस्टमास्टर की मौत

Updated:
विज्ञापन

मोतीपुरथाना क्षेत्र के नरियार गांव के समीप एनएच-27 पर नीलगाय से टकराने से बाइक सवार पोस्टमैन की मौत हो गयी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव के समीप एनएच-27 पर नीलगाय से टकराने से बाइक सवार पोस्टमैन की मौत हो गयी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महिमा गोपिनाथपुर वार्ड-10 निवासी मो मोईनुल हक के रूप में हुई है. वे मोतीपुर पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत थे. बताया जाता है कि वे पोस्टऑफिस के काम से मुजफ्फरपुर शहर के मेन ब्रांच गये थे. लौटने के दौरान नरियार गांव के समीप एनएच-27 पर सामने से अचानक नीलगाय आ गयी, जिससे बाइक टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी़ इसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. लोगों के सहयोग से उन्हें चिकित्सा के लिए सीएचसी में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी. परिजानों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन