मुजफ्फरपुर में शिक्षक से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट, चलती बाइक में ठोकर मारकर बैग उड़ाया

Updated:
विज्ञापन

Bihar News

Bihar News: मुजफ्फरपुर शहर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने शिक्षक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर शहर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने शिक्षक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. यह घटना जेनित पेट्रोल पंप के पास विशाल मेगा मार्ट के पास हुई, जहां बदमाशों ने चलती बाइक में ठोकर मारकर शिक्षक की डिक्की से रुपये का बैग निकाल लिया और फरार हो गए. घटना के बाद शिक्षक ने शोर मचाते हुए बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना का विवरण

दरियापुर कफेन गांव (तुर्की थाना क्षेत्र) निवासी और चोचहां कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत परमहंस चौधरी शनिवार दोपहर रामदयालु स्थित केनरा बैंक से घर बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की निकासी कर लौट रहे थे. उन्होंने रुपये को बैग में रखकर बाइक की डिक्की में रखा था.

जैसे ही वह विशाल मेगा मार्ट के पास पहुंचे, दो बदमाशों ने पीछा करते हुए उनकी चलती बाइक में पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. ठोकर लगने से वह अनबैलेंस हो गए और डिक्की खुल गई. इसी बीच एक बदमाश तेजी से उनकी डिक्की से रुपये का बैग निकालकर दक्षिण दिशा की ओर पैदल भागने लगा. परमहंस चौधरी ने तुरंत अपनी बाइक साइड में लगाकर बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर काजीमोहम्मदपुर थाना प्रभारी साकेत कुमार शार्दुल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में कोढ़ा गिरोह के शातिर अपराधियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. बदमाशों के बारे में सुराग जुटाने के लिए इलाके के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

बदमाश बैंक से कर रहे थे पीछा

शिक्षक परमहंस चौधरी ने बताया कि बदमाश बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे. जैसे ही उन्होंने रुपये निकाले और बैग में रखा, बदमाश सतर्क हो गए. घटना को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से बाइक में ठोकर मारकर उन्हें अस्थिर कर दिया.

ये भी पढ़े: ‘सन ऑफ मिथिला’ संजीव मिश्रा ने थामा VIP का दामन, मुकेश सहनी ने दिलाई सदस्यता

पुलिस का बयान

काजीमोहम्मदपुर थाना प्रभारी साकेत कुमार शार्दुल ने कहा, “घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.” मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े हुए इस अपराध ने शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बैंक से लेकर सड़कों तक सुरक्षा का अभाव नजर आ रहा है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन