विकास राठौड़ को पुलिस ने दबोचा, जेसीबी से बाउंड्री तोड़ने के समय था मौजूद, घर से विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जमीन विवाद मामले में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है. मुख्य आरोपी विकास राठौड़ को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Land Dispute News: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झपहां उदन में जमीन पर अवैध कब्जे और 52 निर्माणाधीन मकानों व बाउंड्री को जेसीबी से ध्वस्त करने के मामले में एसआईटी (SIT) को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने मामले के छठे मुख्य आरोपी विकास राठौड़ को बैरिया बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Vikas Rathore Arrested Muzaffarpur: बैरिया बस स्टैंड के पास झोपड़ी में छिपा था आरोपी

पकड़ा गया आरोपी विकास राठौड़ मूल रूप से शिवहर जिले के तरियानी छपरा का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार वह वारदात के बाद से बैरिया बस स्टैंड के समीप एक झोपड़ीनुमा होटल में छिपा हुआ था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और उसे रंगे हाथ दबोच लिया. आरोपी ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

किराए के मकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

गिरफ्तारी से पहले पुलिस टीम ने अयाचीग्राम रोड नंबर-1 स्थित विकास राठौड़ के किराए के मकान पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान कमरे में रखे डबल डोर फ्रिज, ट्रंक बक्से और अन्य जगहों पर छिपाकर रखी गई 273.75 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई. शराब बरामदगी के मामले में अहियापुर थाने में आरोपी के खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है.

घटनास्थल से मिला वीडियो फुटेज, कब्जे के समय था मौजूद

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि झपहां उदन में बाउंड्री और मकान तोड़े जाने के दौरान विकास राठौड़ अपने दोस्तों के साथ मौके पर मौजूद था. पुलिस को घटनास्थल का वीडियो फुटेज भी मिला है, जिसमें उसकी मौजूदगी साफ दिख रही है. इसके अलावा पुलिस को जानकारी मिली है कि वह बेलसंड विधायक के भाई का करीबी है.

विधायक के भाई सोनू सिंह की तलाश में छापेमारी तेज

इससे पहले पुलिस ने वैशाली जिले के महुआ निवासी पांचवें आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर ही विकास राठौड़ के ठिकाने का पता चला. पुलिस टीम अब इस पूरे कांड में फरार चल रहे बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के भाई सोनू सिंह और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन