हर्ष फायरिंग के दौरान बरूराज के युवक को मोतीपुर में लगी गोली

Updated:
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग के दौरान बरूराज के युवक को मोतीपुर में लगी गोली

विज्ञापन

युवक के बाएं पैर में लगी गोली आर-पार हो गयी, अस्पताल में भर्ती प्रतिनिधि, मोतीपुर बरूराज थाना क्षेत्र के धूमनगर बखरी गांव के विकास कुमार को सोमवार की रात गोली लग गयी़ बताया गया कि एक शादी समारोह में हो रहे ऑर्केस्ट्रा के दौरान हुए हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को गोली लगी है. हर्ष फायरिंग मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हो रही थी. गोली विकास कुमार के बाएं पैर में लगी, जो आर-पार हो गयी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया़ हालांकि बरूराज और मोतीपुर पुलिस ने अबतक घटना की जानकारी या लिखित शिकायत मिलने से इंकार किया है. परन्तु जख्मी युवक के पिता ने बताया कि 18 नवंबर को कई जगहों पर नेवता था. विकास नेवता में गया था. उसे जानकारी मिली कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के सुंदर सराय गांव में उसको गोली है. थानाध्यक्ष राजनकुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना की न लिखित और न ही मौखिक सूचना मिली है. जानकारी के आधार पर तथ्य जुटाये जा रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन