महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, सिर फोड़ा, पैर तोड़ा
महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, सिर फोड़ा, पैर तोड़ा
:अहियापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की घटना : महिला का एसकेएमसीएच में चल रहा इलाज : पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कर रही जांच संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति इलाके में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया. महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. रॉड से उसके सिर व पैर पर वार करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया. महिला का बायां पांव फ्रैक्चर हो गया है. उसके सिर में भी 10 से अधिक टांके लगे हैं. जख्मी महिला का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है. जख्मी महिला के बयान के आधार पर अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पीड़ित महिला ने बताया है कि वह बाजार समिति के समीप एक मकान में किराये पर रहती है. उसी मकान में रहने वाले दूसरा किरायेदार पर महिला ने आरोप लगाया है. बताया है कि आरोपी बीते 23 फरवरी की शाम उसके घर में घुसकर मेन गेट को बंद कर दिया. फिर, उसके कमरे में घुस गया. उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर हमला कर दिया. नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा ने बताया कि एक महिला के घर में गलत नियत से घुसकर मारपीट करने की बात सामने आयी है. इस मामले में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए