छूटे बच्चों का पता लगाएंगी आशा व एएनएम देंगी टीका

Updated:
विज्ञापन

छूटे बच्चों का पता लगाएंगी आशा व एएनएम देंगी टीका

विज्ञापन

-टीकाकरण की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई

मुजफ्फरपुर.

पिछले तीन माह में नियमित टीकाकरण दस फीसदी गिरने के कारण तमाम वरीय स्वास्थ्य अधिकारियों को फटकार लगने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों की नींद खुल गयी है. आरआई की स्थिति सुधारने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने पूरी तरह कमर कस लिया है. टीकाकरण रफ्तार को जल्द से जल्द पटरी पर किस तरह लायें, इसके लिए सीएस ने पीएचसी प्रभारियों, अस्पताल प्रबंधक व डाटा ऑपरेटरों को सख्त निर्देश दिये हैं.

सिविल सर्जन ने कहा कि अगर एक माह के अंदर नियमित टीकाकरण की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी. कहा कि ड्यूलिस्ट के मुताबिक बच्चों को टीकाकरण के बाद अब एक बार फिर आशा सभी क्षेत्रों में घूम-घूमकर बच्चों को खोज करेंगी और एएनएम उसे टीके लगाएंगी. इधर, जिला स्तर पर गठित टीम न सिर्फ गांवों का भ्रमण करेगी, बल्कि घर-घर जाकर एक भी बच्चा नहीं छूटे, इसकी मॉनीटरिंग भी करेंगी. उन्होंने कहा कि तय समय सीमा के भीतर हर हाल में टीकाकरण प्रतिशत बढ़ाया जायेगा. बता दें कि टीकाकरण में जिले की हालत खराब है. 77 प्रतिशत ही टीकाकरण हुआ है. इन प्रखंडों को कम से कम 90 प्रतिशत टीकाकरण करने का आदेश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन