वाेकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन 16 से, नामांकन जुलाई में

Updated:
विज्ञापन

वाेकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन 16 से, नामांकन जुलाई में

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.बीआरएबीयू के काॅलेजों में सेल्फ फाइनेंस मोड में संचालित होने वाले वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए कुलपति प्रो.डीसी राय ने स्वीकृति दे दी है. आवेदन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी. छात्र-छात्राएं संबंधित काॅलेजों में 15 मई से 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे. सभी कॉलेज तय अवधि में प्राप्त हुए आवेदन का विवरण 24 जून तक विवि स्थित सीसीडीसी कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे. जिन विभागों में सीट से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, वहां तीन जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके लिए विवि ने काॅलेजों को अधिकृत किया है. इसके साथ ही कॉलेजों में आठ जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. 24 जुलाई तक वोकेशनल कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है. इसके बाद नामांकित विद्यार्थियों की सूची के साथ 27 जुलाई तक विश्वविद्यालय में रिपोर्ट करने को कहा है. सीसीडीसी डाॅ अमिता शर्मा ने बताया कि सत्र 2024 के तहत वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर लिया है. राजभवन से सभी कोर्स का रेगुलेशन पास है. सीटों की स्वीकृति पर अभी सरकार के स्तर से आदेश नहीं आया है. ऐसे में छात्राओं को कन्या उत्थान योजना का लाभ तभी मिलेगा जब सीटों की स्वीकृति सरकार के स्तर से होगी. अधिसूचना में इसका स्पष्ट उल्लेख किया जा रहा है. बता दें कि दो दर्जन से अधिक कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स संचालित होता है. इसके लिए करीब चार हजार सीटें विश्वविद्यालय में स्वीकृत हैं. मान्यता वाले संस्थान ही लेंगे बीबीए-बीसीए में नामांकन सीसीडीसी डॉ अमिता शर्मा ने बताया कि इस सत्र से बीबीए व बीसीए कोर्स का संचालन करने वाले संस्थानों को एआइसीटीइ से मान्यता लेना अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसे में जिन कॉलेजों ने एआइसीटीइ से मान्यता लेकर उसकी कॉपी विश्वविद्यालय को भेजी है. उन्हीं कॉलेजों को बीबीए-बीसीए कोर्स में दाखिला लेने के लिए प्रक्रिया शुरू करना है. इससे इतर यदि कोर्स कॉलेज बिना मान्यता के आवेदन की प्रक्रिया करते हैं तो उनके खिलाफ विश्वविद्यालय के स्तर से कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन