ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

विज्ञापन

सकरा़ मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के ढोली एवं दुबहा रेलवे स्टेशन के बीच 73 नंबर रेलवे गुमटी के पास सोमवार को शहीद एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. रेललाइन पर काम कर रहे रेलकर्मियों ने मामले की सूचना ढोली के स्टेशन मास्टर को दी. स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंच कर रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. लोगों ने बताया कि युवक रेललाइन पार कर रहा था़ इसी दौरान शहीद एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया. देर शाम तक शव की पहचान नहीं हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन