ड्रेसिंग के दौरान टांका एक इंच खिसकने का आरोप, हंगामा

Updated:
विज्ञापन

ड्रेसिंग के दौरान टांका एक इंच खिसकने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच के एमसीएच से बड़ी लापरवाही सामने आई है. एक महिला को ड्रेसिंग के दौरान टांका एक इंच खिसक गया जिससे महिला का पेट एक इंच तक खुल गया. घटना शुक्रवार की शाम की है. शनिवार की दोपहर तक टांका नहीं देने से परिजनों ने इसकी शिकायत नर्स से की़. शिकायत के बाद नर्स डॉक्टर से मिलने की बात कही. जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए. करीब तीन बजे परिजनों ने आधे घंटे तक हंगामा किया. गार्ड ने मरीज को समझा बुझाकर हंगामा शांत करा दिया. बता दें कि औराई की चंहुटा निवासी अजय कुमार की पत्नी मुन्नी कुमारी 18 जून से भर्ती है. तहन दिन पहले उसका ऑपरेशन किया गया. शुक्रवार को मरीज का ड्रेसिंग किया गया. उस दौरान एक इंच टांका खुला हुआ था. परिजन ड्रेसिंग के दौरान टांका खिसकने की बात कही. एमसीएच में मौजूद एक डॉक्टर ने फिर से बेहोश कर टांका लगाने की बात कही है. शनिवार की देर शाम तक महिला का टांका नहीं लगाया गया है. एसकेएमसीएच अधीक्षक प्रो. कुमारी विभा ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है. स्त्री एवं प्रसव रोग विभागाध्यक्ष से इसकी जानकारी ली जाएगी. अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो कैसे हुआ है और किस कारण से टांका नहीं पड़ा है. इस पर जवाब मांगा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन