ePaper

Rain Alert: बिहार के 14 जिलों में तीन घंटे के दौरान बारिश की संभावना, आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी

Updated at : 29 Aug 2024 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
rain alert

मौसम विभाग ने आगामी तीन घंटों के लिए तत्कालीन पूर्वानुमान जारी किया है. जिसके अनुसार बिहार के 14 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है.

विज्ञापन

Rain Alert : बिहार के अधिकांश जिलों में रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है. इसी कड़ी में अगले तीन घंटे के दौरान राज्य के 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. इसे लेकर मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र ने तत्कालीन पूर्वानुमान जारी करते हुए सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है.

इन 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के लखीसराय, भोजपुर, पूर्व चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गया, नवादा, जमुई, नालंदा, मुंगेर, दरभंगा, बांका और पूर्णिया जिले के कुछ भागों में अगले तीन घंटे के दौरान मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी प्रबल संभावना है. आईएमडी ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मुजफ्फरपुर में ऑरेंज अलर्ट

साथ ही मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर जिले के कुछ भागों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां तीन घंटे के दौरान भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से आंधी चलने की भी प्रबल संभावना है.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: बिहार के 18 शहरों में खुलेंगे 57 नए FM चैनल, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम में आने वाले इस बदलाव को लेकर विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने अपील कि है की अगर जरूरी कार्य न हो तो घर से बाहर न निकलें, यदि घर से बाहर होने तो किसी पक्के मकान में शरण लें. बिजली के खंभों और पेड़ों से दूरी बना कर रखें . किसानों को भी खेत में जाने से पहले मौसम ठीक होने का इंतजार करें.

इस वीडियो को भी देखें: लगातार पुल गिरने से एक्शन में नीतीश सरकार

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन