कृषि विभाग की कर्मी को इनाम जीतने का झांसा देकर 1.35 लाख की साइबर ठगी

Updated at : 22 May 2024 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि विभाग की कर्मी को इनाम जीतने का झांसा देकर 1.35 लाख की साइबर ठगी

कृषि विभाग की कर्मी को इनाम जीतने का झांसा देकर 1.35 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.साइबर अपराधियाें ने जिले के अहियापुर इलाके में रहने वाली कृषि विभाग की एक कर्मी को झांसा देकर उनसे 1.35 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली. साइबर बदमाशों ने यूपीआइ के माध्यम से उनसे पैसे लिए. बाद में फोन उठाना बंद कर दिया. कर्मी दीपा कुमारी ने मामले को लेकर अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि उन्हें एक नंबर से वाट्सएप पर मैसेज आया. इसमें बताया गया कि आपको कंपनी की ओर से आइफोन व अन्य सामान लॉटरी में मिला है. उसने सामान भेजने के लिए पहले घर का पता मांगा. इसके कुछ दिन बाद दूसरे नंबर से फोन आया. फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह डिलीवरी कंपनी से बोल रहा है. एयरपोर्ट पर उसका पार्सल सीबीआइ ने सेल टैक्स के कारण पकड़ लिया है. इसके लिए वह तुरंत पैसे भेजे. पैसा नहीं भेजने की स्थिति में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी. ठगों की ओर से लगातार दबाव बनाए जाने के कारण महिला ने डरकर मनोरंजन सेठी के खाते में 90 और अभिषेक कुमार के खाते में 45 हजार रुपये भेज दिये. इसके बाद ठगों ने कहा कि शीघ्र ही उनका पार्सल उन्हें मिल जाएगा. करीब 10 दिनों के बाद पार्सल नहीं मिला और पीड़िता उस नंबर पर फोन की तो किसी ने फोन नहीं उठाया. यहां ठगी का एहसास होने पर वह साइबर थाने पहुंची. यहां से बताया गया कि पहले साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करे. महिला ने बताया कि वह घटना के बाद अल्जाइमर और डिप्रेशन की शिकार हो गयी थी. अहियापुर थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घर में घुसकर मोबाइल और कैश चोरी मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी रोड नंबर 2 में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर मोबाइल, चार्जर और नगदी की चोरी कर ली. गृहिणी संजू कुमारी की ओर से मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. संजू कुमारी ने कहा कि चोर रात्रि में घर में घुसे और पर्स में रखे पांच हजार रुपये और मोबाइल व उसका चार्जर चोरी कर निकल गये. चोर ने पैसा निकालने के बाद बैग बाहर फेंक दिया था. मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के ही बाजार समिति इलाके में घर से मोबाइल चोरी करते एक अज्ञात चोर की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. मामले को लेकर मनोज कुमार की ओर से दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की पहचान में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन