बाइक की ठोकर से सड़क पार कर रही महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

हथौड़ी थाना क्षेत्र के ठीकही गांव में मंगलवार की शाम सड़क पार कर रही मुकेश राय की पत्नी रुणा देवी (35) की मौत बाइक की ठोकर लगने से हो गयी. हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला़

विज्ञापन

हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भागा, पीछे बैठे युवक को लोगाें ने पकड़ा पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा प्रतिनिधि, हथौड़ी थाना क्षेत्र के ठीकही गांव में मंगलवार की शाम सड़क पार कर रही मुकेश राय की पत्नी रुणा देवी (35) की मौत बाइक की ठोकर लगने से हो गयी. हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला़ वहीं बाइक पर पीछे बैठे युवक को लोगों ने पकड़ लिया़ पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुट गयी है़ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गरहां-हथौड़ी मुख्य सड़क पर ठीकही में सड़क पार कर रही रुणा देवी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल ही मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भागने में सफल रहा. लेकिन बाइक पर पीछे बैठे युवक को लोगों ने पकड लिया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण समाजसेवी नीतेश्वर राय, रामबाबू राय, मनोज राय आदि लोगों के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. वहीं पकड़े गये बाइक सवार को लोगों के चंगुल से बचाकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया. युवक की पहचान बरहद गांव निवासी अजय पासवान के रूप में हुई है. वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस बाइक चालक की पहचान के लिए छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन