हत्या के मामले में जेल से छूटकर लौटा था पिता, गुस्से में बेटी की कर दी गला दबाकर हत्या

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Apr 2025 8:06 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के धर्मपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने गुस्से में आकर अपनी ही 12 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था.

विज्ञापन

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी ही 12 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. मृत किशोरी की पहचान शिवानी कुमारी के रूप में की गई है. इस घटना से गांव में मातम पसरा है और हर कोई स्तब्ध है कि एक बाप अपनी ही बेटी की जान कैसे ले सकता है.

जमानत पर छूटकर आया था घर

बताया जा रहा है कि आरोपी अरुण कुमार सहनी कुछ दिन पहले ही दिल्ली की जेल से हत्या के एक मामले में जमानत पर छूटकर घर आया था. गांव लौटने के बाद से ही उसका व्यवहार असामान्य था. सोमवार देर रात किसी बात को लेकर पिता-पुत्री के बीच कहासुनी हो गई. गुस्से में आकर अरुण ने अपनी मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के बाद परिजनों ने जब बच्ची को बेसुध देखा तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही रामपुरहरि थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बच्ची के चाचा जगलाल सहनी के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम को भी मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया था.

हत्या के मामले में लंबे समय से जेल में बंद था

गांव के लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. ग्रामीणों ने बताया कि अरुण दिल्ली में रहते हुए एक हत्या के मामले में लंबे समय तक जेल में बंद था. अब जब वह घर लौटा, तो उसकी अपनी ही बेटी पर यह क्रूरता गांववालों को झकझोर गई है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है.

Also Read: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और गायिका अनुपमा यादव जाएंगी जेल! इस मामले में कोर्ट ने भेजा समन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन