28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भूकंप से रक्षा के लिए मां दुर्गा की पूजा

मुजफ्फरपुर. प्राकृतिक आपदा से संपूर्ण भारत की रक्षा व पृथ्वी की सुरक्षा के लिए नागरिक मोरचा ने शुक्रवार को माता मुक्ति वाहिनी दुर्गा की पूजा मुक्तिनाथ मंदिर में की. भक्तों ने कहा, प्राकृतिक आपदा के समय माता का प्रार्थना भक्तों की रक्षा के लिए राम बाण है. मंदिर के पुजारी अरुण मिश्रा की देखरेख में […]

मुजफ्फरपुर. प्राकृतिक आपदा से संपूर्ण भारत की रक्षा व पृथ्वी की सुरक्षा के लिए नागरिक मोरचा ने शुक्रवार को माता मुक्ति वाहिनी दुर्गा की पूजा मुक्तिनाथ मंदिर में की. भक्तों ने कहा, प्राकृतिक आपदा के समय माता का प्रार्थना भक्तों की रक्षा के लिए राम बाण है. मंदिर के पुजारी अरुण मिश्रा की देखरेख में पूजा हुई. मोहन प्रसाद सिन्हा ने कहा, धरती के इस हलचल के बाद मानव जाति को सतर्क हो जाना चाहिए. प्रकृति से छेड़छाड़ बंद कर देनी चाहिए, अन्यथा और भीषण प्रकोप आ सकता है. इस मौके पर आशा सिन्हा, महेंद्र श्रीवास्तव, आलोक कुमार कुशवाहा, मो इसलाम, हेम नारायण मिश्र, अंजनी कुमार पाठक, दिनेश कुमार चौधरी, राज किशोर सिंह, रमेश कुमार मिश्रा, शिवजी सहनी, मुन्ना अंसारी मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें