27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सकरा में पंसस की बैठक

सकरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित पंसस भवन में शुक्रवार को प्रमुख व उप प्रमुख से नाराज चल रहे पंससों की बैठक हुई. योजनाओं पर कब्जा को लेकर पंसस में आक्रोश था. प्रमुख व उप प्रमुख की मौजूदगी में सदस्यों ने जमकर हंगामा किया. काफी मशक्कत के बाद मामले को सुलझाया गया. दोनों पक्षों में विकास योजनाओं […]

सकरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित पंसस भवन में शुक्रवार को प्रमुख व उप प्रमुख से नाराज चल रहे पंससों की बैठक हुई. योजनाओं पर कब्जा को लेकर पंसस में आक्रोश था. प्रमुख व उप प्रमुख की मौजूदगी में सदस्यों ने जमकर हंगामा किया. काफी मशक्कत के बाद मामले को सुलझाया गया. दोनों पक्षों में विकास योजनाओं का चयन विचार विमर्श के बाद करने की सहमति बनी. नाराज पंससों ने प्रमुख व उप प्रमुख में विश्वास व्यक्त करते हुए अगली बैठक में मौजूद रहने की घोषणा की. मौके पर प्रमुख अनिल राम, उप प्रमुख हसन नासिर, सहित कई शामिल थे. सकरा में महिला से दुष्कर्म का प्रयास सकरा. थाना क्षेत्र के मउ़वन में शुक्रवार को एक महिला के साथ गांव के हीं एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने चिंताजनक स्थिति में महिला को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. घायल महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जिसमें पड़ोस के युवक बिनोद राय को आरोपित किया गया है. महिला ने बताया कि वह घर मे अकेली थी. इसीक्रम में बिनोद उसे बलपूर्वक मक्के की खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. शोर मचाने पर उसने हमला कर दिया. वहीं ग्रामीणों को जुटते देख वह फरार हो गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें