17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अधिकार रैली को सफल बनाने के लिए रथ रवाना

परिवर्तन वार्ड सदस्य संघ ने छाता चौक पर की सभावरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर : परिवर्तन वार्ड सदस्य संघ की ओर से 19 दिसंबर को प्रस्तावित विराट प्रदर्शन सह अधिकार रैली को सफल बनाने के लिए बुधवार को संस्था की ओर से अधिकार रथ को रवाना किया गया. छाता चौक स्थित जेपी गोलंबर से प्रमंडलीय अध्यक्ष अशोक […]

परिवर्तन वार्ड सदस्य संघ ने छाता चौक पर की सभावरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर : परिवर्तन वार्ड सदस्य संघ की ओर से 19 दिसंबर को प्रस्तावित विराट प्रदर्शन सह अधिकार रैली को सफल बनाने के लिए बुधवार को संस्था की ओर से अधिकार रथ को रवाना किया गया. छाता चौक स्थित जेपी गोलंबर से प्रमंडलीय अध्यक्ष अशोक तिवारी, संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार व जिला प्रवक्ता राम नरेश शाह ने उसे मीनापुर प्रखंड के लिए रवाना किया. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि पंचायती राज की आत्मा वार्ड सदस्य आज भी अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर है. सूबे में वार्ड सदस्यों की संख्या एक लाख 15 हजार है. केंद्र व राज्य सरकार साजिश के तहत पंचायती राज के अधिकारों पर अतिक्रमण कर रही है. इस मौके पर संघ के नेता चंदन कुमार, मदन गुप्ता, इंदल पासवान, सूरज पासवान, अरविंद कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, प्रमोद साह, संजय सिंह, नागेंद्र राय, मनोज कुमार वर्मा, आशा कुमारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें