सदर अस्पताल से पीएचसी तक बगैर इलाज लौटे 2200 मरीज

Updated at : 15 Aug 2024 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल से पीएचसी तक बगैर इलाज लौटे 2200 मरीज

सदर अस्पताल से पीएचसी तक बगैर इलाज लौटे 2200 मरीज

विज्ञापन

कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का किया विरोध मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी तक बगैर इलाज 2200 मरीज लौट गये. कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर देशभर के डॉक्टर विरोध कर रहे हैं. यहां भी ओपीडी का उन्होंने बहिष्कार किया. सदर अस्पताल के ओपीडी में 1300 व 16 पीएचसी से 900 मरीजों का इलाज नहीं किया गया. हालांकि इमरजेंसी सेवा चालू रखी थी. चिकित्सकों ने कहा कि हड़ताल भाषा के आह्वान पर किया गया हैं. इधर डॉक्टरों में काफी गुस्सा देखा गया.कहा कि हम इस बर्बर कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं. मांग करते हैं कि अपराधियों की जल्द पहचान कर उन्हें दंडित किया जाए. जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल करते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन