एमसीएच में 16 से माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच करायेंगे मरीज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एमसीएच में 16 से माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच करायेंगे मरीज

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

सदर अस्पताल में सोमवार से माइक्रोबायोलॉजी लैब की सेवा मरीजों को मिलने लगेगी. अस्पताल के मरीज आरटीपीसीआर, वायरल लोड, कल्चर सेंसिटिविटी बैक्टीरियल समेत करीब 40 तरह की जांच, यहां करा सकेंगे. अभी उन्हें इन जांचों के लिए मेडिकल कॉलेज या फिर निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ता है. अस्पताल अधीक्षक डॉ बाबू साहब झा ने कहा कि अस्पताल के एमसीएच में माइक्रोबायोलॉजी लैब की सेवा शुरू होगी. उन्होंने बताया कि लैब के चालू होने से बीमारियों के रोगाणुओं की जांच होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. अस्पताल में इस समय हेपेटाइटिस बी, सी व एचआइवी समेत कई जांचें होती हैं, लेकिन माइक्रोबायोलॉजी लैब न होने की वजह से आरटीपीसीआर, कल्चर सेंसिटिविटी बैक्टीरियल व वायरल लोड जैसी जांचें नहीं हो पाती थीं. इससे संक्रमित मरीजों को जांच कराने के लिए मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था. यहां जांचों की संख्या अधिक होने की वजह से मरीज को रिपोर्ट के लिए कई-कई दिन का समय लगता था. अब सदर अस्पताल में लैब बनने से करीब 40 तरह की जांचें होंगी. सीएचसी व पीएचसी से आने वाले आरटीपीसीआर समेत अन्य बैक्टीरियल जांच भी करायी जा सकेंगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन