एनआरसी लागू करने के फिराक में सरकार

Updated:
विज्ञापन

औराई : लोहिया चौक स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आटीआई के समीप सीएए एनआरसी एनपीआर के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के 19वें दिन भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव मीना तीवारी ने कहा कि सरकार बड़ी चालाकी से एनपीआर के रास्ते एनआरसी लागू करने की फिराक में हैं, जिसे अमलीजामा नहीं पहनाने दिया जाएगा. उन्होंने […]

विज्ञापन

औराई : लोहिया चौक स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आटीआई के समीप सीएए एनआरसी एनपीआर के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के 19वें दिन भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव मीना तीवारी ने कहा कि सरकार बड़ी चालाकी से एनपीआर के रास्ते एनआरसी लागू करने की फिराक में हैं, जिसे अमलीजामा नहीं पहनाने दिया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
उन्होंने केंद्र सरकार के क्रियाकलापों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्र विरोधी शक्तियों को प्रश्रय दे रही है. इंसाफ मंच नेता सूरज कुमार सिंह ने कहा कि पहले लोगों ने सरकार को चुना. अब सरकार अपने हिसाब से नागरिक चुनना चाह रही है.
माले नेता आफताब आलम ने बिहार विधानसभा से उक्त कानून के वापसी का प्रस्ताव पारित कराने को लेकर आगामी 25 फरवरी को विधानसभा के घेराव में शामिल होने का आह्वान किया. सत्याग्रह को माले नेता कृष्णमोहन सिंह, मो. एजाज, मुखियापति खुर्शीद आलम, कनीज फातमा, बुशरा नाज, अमजद हुसैन समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया.
सीएए और एनआरसी के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं की बैठक
देवरिया कोठी. पश्चिमी पंचायत के बंगरा गांव मे रविवार को पूर्व जिप सदस्य सह युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीनाथ राय की अध्यक्षता में राजद कार्यकर्ता की बैठक हुई. अध्यक्षता कर रहे श्री राय ने कहा कि सीएए व एनआरसी देश विरोधी एक्ट है. बैठक को राजेश्वर प्रसाद यादव, जयप्रकाश राय, शंभू साह, समेत कई अन्य ने संबोधित किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन