नरकटियागंज सवारी गाड़ी के यात्रियों ने मोतीपुर में किया हंगामा, गार्ड को घेरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से रक्सौल जानेवाली 63311 मेमू गाड़ी के मोतीपुर स्टेशन पर करीब एक घंटे तक रोकने पर यात्रियों ने हंगामा किया. नाराज यात्रियों ने गार्ड को घेर लिया. इसके बाद गार्ड ने कंट्रोल से संपर्क कर ट्रेन को खुलवाया. जानकारी के अनुसार, रक्सौल मेमू मुजफ्फरपुर से करीब सात घंटे देर से मुजफ्फरपुर पहुंची. […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से रक्सौल जानेवाली 63311 मेमू गाड़ी के मोतीपुर स्टेशन पर करीब एक घंटे तक रोकने पर यात्रियों ने हंगामा किया. नाराज यात्रियों ने गार्ड को घेर लिया. इसके बाद गार्ड ने कंट्रोल से संपर्क कर ट्रेन को खुलवाया.
आपके शहर में
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रक्सौल मेमू मुजफ्फरपुर से करीब सात घंटे देर से मुजफ्फरपुर पहुंची. आधा घंटा रुकने के बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन से ट्रेन को रवाना किया गया. मोतीपुर स्टेशन के पास ट्रेन को रोक दिया गया. करीब आधे घंटे तक यात्रियों ने इंतजार किया. इस दौरान दूसरी ट्रेनों को पास करा दिया गया. इससे यात्री आक्रोशित हो गये और हंगामा शुरू कर दिया.
यात्री प्रकाश कुमार ने कहा कि ट्रेन करीब आठ घंटे देर से चल रही है. ट्रेन को एक घंटा से मोतीपुर में रोका गया है. रक्सौल पहुंचते-पहुंचते ट्रेन काफी लेट हो जायेगी. परिचालन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कुहासा की वजह से ट्रेन लेट हुई है. डाउन ट्रेन काफी लेट से मुजफ्फरपुर पहुंची थी.
दिनभर नरकटियागंज के यात्री रहे परेशान : मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जानेवाली सभी सवारी गाड़ी घंटों विलंब से चलीं. इससे यात्रियों की काफी फजीहत हुई. यात्रियों ने इसको लेकर हल्ला हंगामा भी किया. बताया गया कि नरकटियागंज से सभी ट्रेनें लेट आ रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन