मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, एनएच जाम

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के सहबाजपुर में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर किरिंची सहनी (45) की हत्या कर दी. ब्लू रंग की ग्लैमर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय किरिंच सहनी जीरोमाइल से सरस्वती पूजा का प्रसाद खरीद विजय छपरा स्थित अपने आवास पर […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के सहबाजपुर में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर किरिंची सहनी (45) की हत्या कर दी. ब्लू रंग की ग्लैमर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय किरिंच सहनी जीरोमाइल से सरस्वती पूजा का प्रसाद खरीद विजय छपरा स्थित अपने आवास पर लौट रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने पीछे से कनपटी में सटा कर गोली मार दी. स्थानीय लोग उसे जिंदा होने की उम्मीद में एसकेएमसीएच ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इधर, हत्या से आक्रोशित लोगों ने शव को घटनास्थल पर रखकर एनएच-77 को जाम कर दिया. हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग प्रदर्शन करने लगे. हंगामे की सूचना पर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, नगर डीएसपी रामनरेश पासवान, डीएसपी पश्चिमी कृष्णमुरारी प्रसाद समेत चार थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

सात दिनों केअंदर हत्यारे की गिरफ्तारी का अश्वासन देने के बाद जाम समाप्त हुआ. इस दौरान चार घंटे से अधिक समय तक सहबाजपुर, जीरोमाइल चौक व मेडिकल ओवरब्रिज जाम रहा. पुलिस ने घटनास्थल से एक पिलेट बरामद किया है. सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

– तीन दिन पहले मोबाइल पर मिली थी धमकी

प्रोपर्टी डीलर किरिंची सहनी को तीन दिन पहले एक अज्ञात नंबर से फोन कर हत्या की धमकी दी गयी थी. इसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके मोबाइल में है. उनके छोटे भाई जियालाल सहनी ने बताया कि जिसने जान मारने की धमकी दी थी, उसका नाम पुलिस को बता दिया है. अहियापुर थानेदार ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है. पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर हत्यारे का सुराग लगाने में जुट गयी है.

– सीसीटीवी में भागते दिखे अपराधी

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के आधा दर्जन दुकानों व शिक्षण संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. इसमें बाइक सवार दो अपराधी भागते हुए दिख रहे हैं. बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने हुआ है, जबकि पीछे बैठा मुंह बांधे हुआ है. पुलिस फुटेज में दिखे अपराधियों की हुलिया के आधार पर चिह्नित कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन