दुकान सेे डेढ़ लाख का आभूषण लेकर चार महिलाएं फरार

Updated at : 05 Jan 2020 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान सेे डेढ़ लाख का आभूषण लेकर चार महिलाएं फरार

सकरा : सुजावलपुर चौक स्थित एक आभूषण दुकान से ग्राहक बनकर पहुंची महिलाएं 1.50 लाख रुपये मूल्य का आभूषण लेकर फरार हो गयीं. घटना के बाद चौक पर दुकानदारों में अफरातफरी मच गयी. आभूषण दुकान पर लोगों की भीड़ जुट गयी. खोजबीन के बाद भी महिलाओं का पता नहीं चला. थाने में इसकी शिकायत नहीं […]

विज्ञापन

सकरा : सुजावलपुर चौक स्थित एक आभूषण दुकान से ग्राहक बनकर पहुंची महिलाएं 1.50 लाख रुपये मूल्य का आभूषण लेकर फरार हो गयीं. घटना के बाद चौक पर दुकानदारों में अफरातफरी मच गयी. आभूषण दुकान पर लोगों की भीड़ जुट गयी. खोजबीन के बाद भी महिलाओं का पता नहीं चला. थाने में इसकी शिकायत नहीं की है.

पीड़ित दुकानदार देवेंद्र साह ने बताया कि शाम करीब चार बजे दुकान पर चार महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंची थीं. सभी महिलाएं शाॅल ओढ़े थीं. महिलाओं ने कान का आभूषण दिखाने को कहा. दुकानदार आभूषण दिखाने लगा. इसी बीच दुकान पर और ग्राहक आ गये. दुकानदार उस ग्राहक को आभूषण दिखाने लगा. इसी बीच उक्त चारों महिला करीब 1.50 लाख रुपये का आभूषण लेकर फरार हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन