सब रजिस्ट्रार के दो बैंक लॉकर, अकाउंट में जमा हैं 63 लाख
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी जांच में फंसे मुजफ्फरपुर के सब रजिस्ट्रार संजय कुमार ग्वालिया के दो बैंक लॉकर भी मिले हैं. दोनों लॉकर पटना के एसबीआइ व केनरा बैंक में है. इसके अलावा फ्रीज किये गये सब रजिस्ट्रार व उनकी पत्नी-पुत्री के अलग-अलग बैंकों के 11 अकाउंट में लगभग […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी जांच में फंसे मुजफ्फरपुर के सब रजिस्ट्रार संजय कुमार ग्वालिया के दो बैंक लॉकर भी मिले हैं. दोनों लॉकर पटना के एसबीआइ व केनरा बैंक में है. इसके अलावा फ्रीज किये गये सब रजिस्ट्रार व उनकी पत्नी-पुत्री के अलग-अलग बैंकों के 11 अकाउंट में लगभग 63 लाख रुपये जमा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
ऐसे में अब तक पटना के आवासीय फ्लैट व मुजफ्फरपुर रजिस्ट्री ऑफिस कार्यालय से बरामद लगभग 39 लाख रुपये के साथ नगद राशि एक करोड़ तक पहुंच गया है. इधर, नगद राशि की मिलान के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम अब मुजफ्फरपुर स्थित सरकारी क्वार्टर से बरामद जमीन के दस्तावेजों की जांच में जुट गयी है.
विजिलेंस दस्तावेज की जांच के बाद मामले में अहम खुलासा करेगा. जो चौंकाने वाला हो सकता है. विजिलेंस के मुताबिक, अब तक की जांच में सब रजिस्ट्रार व उनकी पत्नी के नाम पटना व बेगूसराय में ही जमीन व फ्लैट मिले है, लेकिन जो दस्तावेज बरामद है. उसकी जांच होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन