बैग से आठ साल की बच्ची का शव बरामद, नाना ने दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने का लगाया आरोप

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत लीची के एक बगान से पुलिस ने एक बैग से आठ साल की बच्ची का शव बरामद किया है. अहियापुर थाना अध्यक्ष विकास राय ने रविवार को बताया कि गांधी नगर क्षेत्र स्थित एक लीची बगान में एक बैग से शनिवार की सुबह बरामद मृतक […]
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत लीची के एक बगान से पुलिस ने एक बैग से आठ साल की बच्ची का शव बरामद किया है. अहियापुर थाना अध्यक्ष विकास राय ने रविवार को बताया कि गांधी नगर क्षेत्र स्थित एक लीची बगान में एक बैग से शनिवार की सुबह बरामद मृतक बच्ची का पैर और गला रस्सी से बंधा हुआ था.
मृतक बच्ची के नाना ने बलात्कार के बाद हत्या कर दिये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्ची शुक्रवार की रात से गायब थी जिसकी तलाश उन्होंने रात भर की पर वह नहीं मिली. थाना अध्यक्ष से मृतक बच्ची के नाना द्वारा लगायेगये आरोप के बारे में पूछे जाने उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही कुछ भी कहा सकता है. पुलिस द्वारा छानबीन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




