मुजफ्फरपुर : 2928 अभ्यर्थियों ने लगायी दौड़, 296 सफल

Updated at : 29 Nov 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : 2928 अभ्यर्थियों ने लगायी दौड़, 296 सफल

मुजफ्फरपुर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर व मधुबनी के अभ्यर्थी हुए शामिल मुजफ्फरपुर : चक्कर मैदान में सेना बहाली के दूसरे दिन गुरुवार को सोल्जर टेक्निकल पद के लिए 2928 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की जांच की गयी. इसमें दौड़ के बाद 296 अभ्यर्थी सफल हुए़ इनकी शारीरिक दक्षता के तहत लौंग […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर व मधुबनी के अभ्यर्थी हुए शामिल

मुजफ्फरपुर : चक्कर मैदान में सेना बहाली के दूसरे दिन गुरुवार को सोल्जर टेक्निकल पद के लिए 2928 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की जांच की गयी. इसमें दौड़ के बाद 296 अभ्यर्थी सफल हुए़ इनकी शारीरिक दक्षता के तहत लौंग जंप, बीम, हाइट के बाद बायोमेट्रिक व कंप्यूटराइज्ड शैक्षणिक डॉक्यूमेंट की जांच की गयी. सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 29 नवंबर से होगी.

दौड़ के दौरान दो अभ्यर्थी गिर कर जख्मी भी हो गये. बहाली में मुजफ्फरपुर के अलावा उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर व मधुबनी के अभ्यर्थी शामिल हुए. मुजफ्फरपुर सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनमोहन सिंह मनहास के मुताबिक सोल्जर टेक्निकल पद के लिए 4581 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन बहाली प्रक्रिया में सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर सहित आठों जिला के 2928 अभ्यर्थी ही शामिल हुए.

आज सोल्जर क्लर्क, स्टोर कीपर व नर्सिंग सहायक की बहाली : 29 नवंबर (शुक्रवार) को सोल्जर क्लर्क, स्टोर कीपर व नर्सिंग सहायक के पदों के लिए बहाली होगी. मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के आठों जिलाें के पांच हजार से अधिक अभ्यर्थी अपना दम-खम दिखायेंगे. मुजफ्फरपुर भर्ती कार्यालय के मुताबिक, इन तीनों पद के लिए आठ जिलों के 5409 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन