खरना संपन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ आज
मुजफ्फरपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ का खरना शुक्रवार को पूरी आस्था से किया गया. व्रतियों ने सुबह से निर्जला व्रत रखते हुए खीर व रोटी का प्रसाद बनाया. इसके बाद खीर, रोटी, सेब, केला व मूली से छठी मइया को भोग लगाया गया. सबसे पहले व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया. इसके बाद परिवार […]
मुजफ्फरपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ का खरना शुक्रवार को पूरी आस्था से किया गया. व्रतियों ने सुबह से निर्जला व्रत रखते हुए खीर व रोटी का प्रसाद बनाया. इसके बाद खीर, रोटी, सेब, केला व मूली से छठी मइया को भोग लगाया गया. सबसे पहले व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया. इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया. खरना को लेकर घरों में उत्साह का माहौल था. व्रतियों के अलावा परिवार के अन्य सदस्य पूजा की तैयारी में जुटे थे.
आपके शहर में
व्रती शनिवार को संध्याकालीन अर्घ देकर सूर्य पूजा की शुरुआत करेंगे. इसके बाद रविवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ दिया जाएगा. खरना के बाद व्रती छठ के लिए मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से ठेकुआ बनाना शुरू किया. पहले अर्घ के लिए गुड़ व घी से ठेकुआ बनाया गया. इसके बाद चीनी का ठेकुआ बना. घरों में छठ गीतों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय था. कई घरों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से छठ गीत गाते हुए पूजा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए