आसमान में छाये रहेंगे बादल, नहीं होगी बारिश

Updated:
विज्ञापन

दस दिन बाद से तापमान में आयेगी गिरावट मुजफ्फरपुर : अगले पांच दिनों में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस अवधि में मौसम के आम तौर पर शुष्क रहने का अनुमान है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर की ओर से मंगलवार को मौसम बुलेटिन जारी किया गया […]

विज्ञापन

दस दिन बाद से तापमान में आयेगी गिरावट

आपके शहर में

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : अगले पांच दिनों में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस अवधि में मौसम के आम तौर पर शुष्क रहने का अनुमान है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर की ओर से मंगलवार को मौसम बुलेटिन जारी किया गया है. इसमें संभावना जतायी गयी है कि तीन से पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अगले तीन दिनों के दौरान पूरबा हवा एवं इसके बाद की अवधि में पछिया हवा चल सकती है.
शिवहर एवं पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जिलों में पूरबा हवा चलने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. मंगलवार को आसमान बिल्कुल साफ रहा, लेकिन धूप की तेज धीरे-धीरे कमजोर पड़ती गयी है. अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. दस दिनों के बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन