ट्रक ने छात्र को कुचला, एनएच जाम, उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने चटकायी लाठी

मोतीपुर : एनएच 28 पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरजी चौक के समीप रविवार को एक ट्रक ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक छात्र अभिषेक कुमार खाप बरजी निवासी रामशंकर राय के पुत्र थे. घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के […]
मोतीपुर : एनएच 28 पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरजी चौक के समीप रविवार को एक ट्रक ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक छात्र अभिषेक कुमार खाप बरजी निवासी रामशंकर राय के पुत्र थे.
घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग को लेकर घटना स्थल पर शव को रखकर एनएच को जाम कर दिया. इससे एनएच के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. मौके पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार, अंचलाधिकारी कुमार भाष्कर और प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिंह पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




