ePaper

जिले में िनयुक्त होंगे 73 नियमित शिक्षक

Updated at : 12 Sep 2019 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में िनयुक्त होंगे 73 नियमित शिक्षक

मुजफ्फरपुर : जिले के विभिन्न प्रारंभिक स्कूलों में 73 नियमित शिक्षक बहाल होंगे. यह जानकारी डीपीओ स्थापना अब्दुल सलाम अंसारी ने बुधवार को दी. उन्होंने बताया कि इन शिक्षकों की नियुक्ति वर्ष 2012 में ही हुई थी, लेकिन उस समय बिहार में 2400 शिक्षकों के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी. कुछ शिक्षक […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिले के विभिन्न प्रारंभिक स्कूलों में 73 नियमित शिक्षक बहाल होंगे. यह जानकारी डीपीओ स्थापना अब्दुल सलाम अंसारी ने बुधवार को दी. उन्होंने बताया कि इन शिक्षकों की नियुक्ति वर्ष 2012 में ही हुई थी, लेकिन उस समय बिहार में 2400 शिक्षकों के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी.

कुछ शिक्षक ज्वॉइन करने नहीं आये तो कुछ की डिग्री फर्जी पायी गयी. इसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी गयी. लेकिन अब हाइकोर्ट के निर्देश पर इन खाली पदों पर उन्हीं लोगों की काउंसलिंग कर नियुक्ति की जायेगी. जो शिक्षक बहाल होंगे, वे 34540 के वेतनमान में होंगे. इन शिक्षकों को 1985 और 87 में ट्रेनिंग के आधार पर बहाल किया जा रहा है. एक महीने के अंदर बहाली पूरी कर लेने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन