शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने गये पिता पुत्र समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर/कांटी : शौचालय की टंकी का सेंट्रिंग खोलने के दौरान मंगलवार की सुबह करीब सात बजे जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी. घटना मीनापुर पानापुर ओपी क्षेत्र के जामीन मठिया पंचायत के मधुबन गांव स्थित सहनी टोला की है. मृतकों में एक ही परिवार के मधुसूदन सहनी (54), […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर/कांटी : शौचालय की टंकी का सेंट्रिंग खोलने के दौरान मंगलवार की सुबह करीब सात बजे जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी. घटना मीनापुर पानापुर ओपी क्षेत्र के जामीन मठिया पंचायत के मधुबन गांव स्थित सहनी टोला की है. मृतकों में एक ही परिवार के मधुसूदन सहनी (54), उनका बेटा कौैशल उर्फ डब्बू सहनी (18), भतीजा वीर कुंवर सहनी (40) और चचेरा भाई धमेंद्र सहनी (35) शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

चारों के शव को टंकी से बाहर निकालने के दौरान उमाशंकर सहनी, विक्रम कुमार, प्रीतलाल सहनी व दिनेश सहनी भी बेहोश हो गये. परिजन अपनी संतुष्टि के लिए चारों को निजी वाहन से एसकेएमसीएच ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया. मीनापुर सीओ ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया. देर शाम चारों का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया. चारों मृतक राजमिस्त्री का काम करते थे.

– दीवार तोड़ कमर में रस्सी बांध कर टंकी से चारों को निकाला

चारों को बेहोश पड़ा देख गांव के लोगों ने टंकी की दीवार तोड़ कर रस्सी के सहारे सभी को बारी-बारी से बाहर निकला गया. इस दौरान बचाव के लिए रस्सी बांधकर अंदर जानेवाले लोग भी बार-बार बेहोश हो रहे थे, लेकिन उनके ऊपर लगातार पानी के छींटे मार कर होश में लाया जा रहा था.

– दो माह पहले शौचालय की टंकी की ढाली गयी थी छत

मधुसूदन सहनी के शौचालय की टनकी की छत दो माह पहले ढाली गयी थी. मंगलवार की सुबह बड़ा भारती गांव निवासी राजमिस्त्री उनके घर पर पहुंचा था. उसने टंकी का ढंक्कन हटवाने के बाद कहा कि इसमें गैस भरा हुआ है. दो दिन बाद आकर सेंट्रिंग खोलने की बात कह कर वह वापस चला गया.

– 20 मिनट के अंदर एक-एक कर चारों की हुई मौत

मिस्त्री के जाने के बाद मधुसूदन सहनी खुद बांस के सहारे टंकी के अंदर गये. अंदर जाते ही वे बेहोश हो गये. उनको बचाने के लिए उनका छोटा बेटा कौशल उर्फ डब्बू अंदर गया. वह भी अंदर जाते ही बेहोश हो गया. उसको बचाने के लिए धमेंद्र सहनी अंदर गया और वह भी अंदर ही रह गया. शोर होने पर वीर कुंवर सहनी टंकी में घुसा और अंदर ही रह गया. चारों की मौत 20 मिनट के अंदर ही हो गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन