नगर आयुक्त के आवास पर तोड़फोड़ व हंगामे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2019 9:33 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नगर आयुक्त के आवास पर तोड़फोड़ व मारपीट में शामिल उपद्रवियों की पुलिस वीडियो फुटेज से पहचान करेगी. नगर आयुक्त ने मनेश कुमार मीणा ने पुलिस को लिखित शिकायत के साथ- साथ घटना की वीडियो फुटेज सौंपी है. इसमें हंगामा, मारपीट व तोड़फोड़ करते लोगों की तस्वीर कैद है. पुलिस ने वीडियो फुटेज […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नगर आयुक्त के आवास पर तोड़फोड़ व मारपीट में शामिल उपद्रवियों की पुलिस वीडियो फुटेज से पहचान करेगी. नगर आयुक्त ने मनेश कुमार मीणा ने पुलिस को लिखित शिकायत के साथ- साथ घटना की वीडियो फुटेज सौंपी है.

इसमें हंगामा, मारपीट व तोड़फोड़ करते लोगों की तस्वीर कैद है. पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर सभी को चिह्नित करने में जुट गयी है. इधर, नगर आयुक्त के लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.
प्राथमिकी में नगर आयुक्त ने बताया है कि शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने कंपनीबाग गेट के समीप स्थित उनके सरकारी आवास पर हंगामा किया. उनके आवास के भीतर जबरन घुसने की कोशिश की गयी. उनके प्रहरी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट की गयी. निगम के कम्पेक्टर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन