संगीत सीखने जा रही महिला को चाकू मार फोन व पर्स छीने
Updated at : 26 Aug 2019 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : म्यूजिक सीखने जा रही महिला को रविवार की दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने चाकू मार कर पर्स व मोबाइल लूट लिया. घटना काजीमोहम्मदपुर थानाक्षेत्र के रसूलपुर जिलानी स्थित किड्स प्ले स्कूल के पास की है. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से मझौलिया की ओर भाग निकले. जख्मी महिला […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : म्यूजिक सीखने जा रही महिला को रविवार की दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने चाकू मार कर पर्स व मोबाइल लूट लिया. घटना काजीमोहम्मदपुर थानाक्षेत्र के रसूलपुर जिलानी स्थित किड्स प्ले स्कूल के पास की है. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से मझौलिया की ओर भाग निकले.
जख्मी महिला की पहचान ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र के राहुल नगर निवासी विभूति कुमार की पत्नी मौसम कुमारी (26 वर्ष) के रूप में की गयी है. चाकू मौसम की बांह व कमर के पास लगी है. स्थानीय लोगों ने उसको इलाज के लिए जूरन छपरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने उसको खतरे से बाहर बताया है.
घटना की सूचना पर थानेदार सुजाउद्दीन मौके पर पहुंच मामले की. इसके बाद अस्पताल पहुंच जख्मी महिला से पूछताछ की. लेकिन, जख्मी महिला ने पुलिस को बयान देने व केस करने से इनकार कर दिया. श्
जानकारी के अनुसार, विभूति कुमार मूल रूप से कथैया थानाक्षेत्र के हरपुर गांव के रहनेवाले हैं. उनका राहुल नगर में भी मकान है. उनकी पत्नी मौसम कर्जा थानाक्षेत्र के भटौना गांव स्थित मायके में रह कर रसूलपुर जिलानी में संगीत का क्लास कर रही थीं.
मौसम चार महीने के बाद रविवार को संगीत का क्लास करने रसूलपुर जिलानी जा रही थी. इसी दौरान उनके साथ यह घटना हुई है.
थानेदार ने बताया कि जख्मी महिला ने बयान देने से इनकार कर दिया है. छानबीन के दौरान कई बातें सामने आयी हैं. सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन की जा रही है.
इधर, बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षक दंपती से की लूटपाट
सरैया. जैतपुर ओपी क्षेत्र में एनएच 722 रेवा रोड पर पोखरैरा डाक पोखर के पास तीन बाइक पर सवार छह हथियारबंद अपराधियों ने रविवार की दोपहर बाइक सवार शिक्षक दंपती को मारपीट कर गाड़ी की चाभी, मोबाइल, चेन व मंगलसूत्र लूट लिया और भाग गये.
सूचना पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित दंपती वैशाली थानाक्षेत्र के फुलाढ़ निवासी उमेश चंद्र सिंह व पत्नी सुबोध कुमारी हैं. दोनों वैशाली थानाक्षेत्र के मध्य विद्यालय चक अल्हदाद में शिक्षक हैं.
उमेश चंद्र सिंह व सुबोध कुमारी बाइक से फुलाड़ से मुजफ्फरपुर जा रहे थे. पोखरैरा डाक पोखर के पास पीछे से एक बाइक सवार उमेश की बाइक में ठोकर मार दी. अनियंत्रित होने पर बाइक रोकते ही तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों में से दो ने दंपती की कनपट्टी में पिस्टल सटाकर पैसे व गहना की मांग की. विरोध करने पर मारपीट की. जैतपुर ओपी प्रभारी अरविंद प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले छानबीन की जा रही है.
डरकर उमेशचंद्र सिंह ने अपनी बाइक की चाभी व मोबाइल दे दिया. वहीं, अपराधियों ने शिक्षिका से पर्स व गले से चेन व मंगलसूत्र छीन लिया. जैतपुर ओपी प्रभारी अरविंद प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




