बाइक से आ रहे दंपती पर नीलगाय ने हमला किया, पत्नी की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मीनापुर : मीनापुर चौक से पश्चिम शिवहर की ओर जाने वाली मार्ग में कौड़िया पुल के समीप एक नीलगाय ने सिवाइपट्टी के शीतलपट्टी निवासी मुन्ना झा (48) व उनकी पत्नी सरोज देवी पर हमला बोल दिया. घटना में पत्नी की मौत हो गयी, जबकि मुन्ना का इलाज पटना के निजी क्लिनिक में चल रहा है. […]
विज्ञापन
मीनापुर : मीनापुर चौक से पश्चिम शिवहर की ओर जाने वाली मार्ग में कौड़िया पुल के समीप एक नीलगाय ने सिवाइपट्टी के शीतलपट्टी निवासी मुन्ना झा (48) व उनकी पत्नी सरोज देवी पर हमला बोल दिया. घटना में पत्नी की मौत हो गयी, जबकि मुन्ना का इलाज पटना के निजी क्लिनिक में चल रहा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
घटना मंगलवार की रात साढ़े सात बजे की है. घटना के समय दोनों पति पत्नी बाइक से अपने अखाड़ाघाट डेरा पर जा रहे थे. हादसे में दोनों के गंभीर रूप से जख्मी होने पर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था. स्थिति बिगड़ने पर पटना में भर्ती कराया गया. बुधवार की दोपहर सरोज देवी की मौत हो गयी.
एसकेएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. मुन्ना झा की पंडित मशीनरी नामक हार्डवेयर दुकान सिवाइपट्टी चौक पर है. पुत्री सोनी कुमारी की शादी पिछले साल हुई है. मां की मौत होने पर दोनों पुत्र प्रकाश झा व विकास झा का रोते रोते बुरा हाल है. देर शाम गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया.
मीनापुर में पहले भी हो चुकी है घटना
जंगली जानवरों के हमले की मीनापुर में इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी हैं. 7 दिसंबर 2018 को नीलगाय के हमले में टेंगराहा नया टोला गांव के राजू कुमार की मौत हो गयी थी. वह नरवारा उच्च विद्यालय में शिक्षक थे. दो नवंबर को वह घर से पत्नी सविता देवी के साथ बाइक से शहर जा रहे थे. बीते कुछ दिनों में चैनपुर, धारपुर, महदेईया, सहजपुर कोठी, हरशेर आदि इलाकों में नीलगाय, सूअर व घोड़परास ने कई लोगों को जख्मी कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन