जेइइ-नीट की तैयारी के लिए 12वीं के स्टूडेंट्स देंगे मॉक टेस्ट

Updated:
विज्ञापन

जेइइ-नीट की तैयारी के लिए 12वीं के स्टूडेंट्स देंगे मॉक टेस्ट

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. जिले के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए इसबार मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के स्तर से पहल की गयी है. परिषद के प्रशासी पदाधिकारी शाहजहां की ओर से डीपीओ एसएसए को पत्र भेजा गया है. कहा गया है कि दो जून को आइआइटी व नीट में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए इ-लाइब्रेरी में बच्चों का मॉक टेस्ट होगा. इस मॉक टेस्ट में उन बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी जो विज्ञान संकाय से 11वीं पास कर 12वीं में अध्ययनरत हों. इस कार्य के लिए सभी आइसीटी लैब वाले विद्यालय जहां इ-लाइब्रेरी की स्थापना हो चुकी है. वहां दो जून को अलग-अलग समय सारिणी में विद्यार्थियों के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. चार पालियों में मॉक टेस्ट होगा. पहली पाली सुबह 6.30 से 8.30, दूसरी पाली सुबह 9 से 11, तीसरी पाली सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 और चौथी पाली दोपहर दो से संध्या चार बजे तक संचालित की जाएगी. जहां आइसीटी लैब नहीं वहां के नजदीकी स्कूल में शामिल होंगे स्टूडेंट्स जिन स्कूलों में आइसीटी लैब स्थापित नहीं है. वहां के स्टूडेंट्स नजदीकी स्कूलों में जहां आइसीटी लैब हों वहां शामिल होंगे. 120 मिनट की परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. इससे स्टूडेंट्स को परीक्षा के पूर्व अभ्यास होगा और वे मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन