चंदवारा फीडर के तार पर गिरी पेड़ की डाली
Updated at : 17 Jun 2019 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली की ट्रिपिंग की समस्या गहराने लगी. शाम के समय पिक आवर में शाम 5 से रात के एक बजे तक बिजली की ट्रिपिंग खूब होती है. वहीं शाम के समय लोड बढ़ने पर सबसे अधिक ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ते है. इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी हुई है. शाम […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली की ट्रिपिंग की समस्या गहराने लगी. शाम के समय पिक आवर में शाम 5 से रात के एक बजे तक बिजली की ट्रिपिंग खूब होती है. वहीं शाम के समय लोड बढ़ने पर सबसे अधिक ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ते है. इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी हुई है. शाम के समय एक फीडर में एक साथ तीन चार फ्यूज उड़ने पर उसे बनाने के लिए उस 11 केवी लाइन को करीब एक घंटा बंद करना पड़ता है.
रविवार को दिन में 33 केवी चंदवारा फीडर के तार पर एक विशाल पेड़ की डाली टूटकर गिर गयी. इस कारण चंदवारा व मिस्कॉट फीडर से जुड़ी करीब 30 हजार आबादी की बिजली गुल हो गयी. लेकिन बिजली विभाग की टीम ने दो घंटे के भीतर पेड़ की डाली को तार पर से हटाकर बिजली चालू की गयी.
वहीं चंदवारा इलाके के कालीघाट में रविवार की सुबह 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल गया. सूचना मिलने पर फौरन शाम को चार बजे वहां नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर उसे नो लोड पर चार्ज कर दिया गया. देर रात उससे बिजली चालू होने की बात कही गयी. वहीं भगवानपुर, खबरा, बैरिया फीडर से जुड़े क्षेत्र आदि इलाकों में बिजली ट्रिपिंग व फ्यूज उड़ने के कारण बिजली प्रभावित रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




