प्रखंडों में कई घरों के छप्पर उड़े
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

औराई : औराई प्रखंड अंतर्गत रविवार की शाम अचानक आयी तेज आंधी से कई दुकानों के एसबेस्टस उड़ गये. कई इलाकों में गरीबों के झोंपड़ीनुमा मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं. पूर्व मुखिया लक्ष्मण ठाकुर ने बताया कि सबसे ज्यादा क्षति आम व लीची का हुआ है. वार्ड सदस्य मोहम्मद जावेद ने बताया कि तेज आंधी […]
विज्ञापन
औराई : औराई प्रखंड अंतर्गत रविवार की शाम अचानक आयी तेज आंधी से कई दुकानों के एसबेस्टस उड़ गये. कई इलाकों में गरीबों के झोंपड़ीनुमा मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं. पूर्व मुखिया लक्ष्मण ठाकुर ने बताया कि सबसे ज्यादा क्षति आम व लीची का हुआ है. वार्ड सदस्य मोहम्मद जावेद ने बताया कि तेज आंधी के कारण संतोष साह, भिखारी साह, फेकन साह नाराय पंडित के घर ध्वस्त हो गये हैं. पूरे इलाके में बिजली गुल हो गयी है. हालांकि हल्की बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है.
मीनापुर में भी नुकसान : मीनापुर. रविवार की देर शाम तेज आंधी व गरज के साथ बूंदाबांदी से काफी नुकसान हुआ है. कई जगहों पर पेड़ गिर जाने से आवागमन अवरूद्ध हो गया है. कई घरों व दुकानों के एसबेस्टस उड़ गये हैं. मुकसुदपुर में बिजली का तार घर पर गिर गया है.
हथौड़ी. तेज आंधी पानी व पत्थर गिरने से क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है. कई घर के एस्बेस्टस उड़ गये हैं. बिजली ठप हो गयी है.
कटरा. थाना क्षेत्र में तेज आंधी में कई पेड़ गिर गये हैं. प्रखंड मुख्यालय से मझौली सड़क में उनचास मोड़ पर पेड़ गिरने से आवागन ठप हो गया है. अमित शर्मा ने कहा कि आम फसल को काफी नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










