0रिश्वत मामले में बोचहां के बीडीओ की जमानत खारिज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर : रिश्वत मामले में फंसे बोचहां बीडीओ नील कमल की अग्रिम जमानत पर सुनवाई करते हुए विशेष निगरानी न्यायालय ने शुक्रवार को खारिज कर दिया.बोचहां थाना के तुर्की निवासी रंगीला खातून ने रिश्वत मांगे जाने को लेकर बीडीओ के खिलाफ 25 फरवरी 2019 को शिकायत निगरानी में दर्ज करायी थी. इसके बाद निगरानी ने […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : रिश्वत मामले में फंसे बोचहां बीडीओ नील कमल की अग्रिम जमानत पर सुनवाई करते हुए विशेष निगरानी न्यायालय ने शुक्रवार को खारिज कर दिया.बोचहां थाना के तुर्की निवासी रंगीला खातून ने रिश्वत मांगे जाने को लेकर बीडीओ के खिलाफ 25 फरवरी 2019 को शिकायत निगरानी में दर्ज करायी थी.

विज्ञापन

इसके बाद निगरानी ने मामले का सत्यापन कराया़ इसके बाद बीडीओ के खिलाफ 5 मार्च 2019 को निगरानी थाना में कांड संख्या-920/19 दर्ज करते हुए टीम गठित कर प्रखंड परिसर में जाल बिछाया. बीडीओ के चालक प्रदीप को टीम ने 25 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था. रंगीला खातून ने पीएम आवास में बीडीओ पर घूस मांगने का आरोप लगाया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन