तीन घंटे के भीतर मीनापुर व हथौड़ी में दो की हत्या

Updated at : 30 May 2019 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
तीन घंटे के भीतर मीनापुर व हथौड़ी में दो की हत्या

मुजफ्फरपुर : जिले में बुधवार की रात तीन घंटे के भीतर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मीनापुर व हथौड़ी में दो लोगों की गोली मार हत्या कर दी. मीनापुर में हुई वारदात के पीछे आपसी रंजिश व हथौड़ी के सिमरी में बरात में डीजे डांस के दौरान हत्या कर दी. अस्पताल पहुंचने से पहले […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिले में बुधवार की रात तीन घंटे के भीतर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मीनापुर व हथौड़ी में दो लोगों की गोली मार हत्या कर दी. मीनापुर में हुई वारदात के पीछे आपसी रंजिश व हथौड़ी के सिमरी में बरात में डीजे डांस के दौरान हत्या कर दी. अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गयी. इसके बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया. वहीं, अहियापुर के शकुंतला सिनेमा हॉल के समीप लूट के दौरान हुई वारदात में रिटायर आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र झा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वह मूल रूप से सकरा ढोली के रहने वाले हैं.

उन्हें इलाज के लिए मां जानकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली पीठ व बाये हाथ में लगने के कारण स्थिति चितांजनक है. तीनों घटनाएं तीन घटें के भीतर हुई.
मीनापुर में अपराधियों की गोली से मृत युवक तुर्की मालीटोला के राजू चौधरी का पुत्र विनोद चौधरी (25 वर्ष) है. हत्या का कारण शराब का अवैध कारोबार बताया जा रहा है. विनोद अपने भाई के साथ दरवाजे पर बैठे थे. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी पहुंचे और गोली मार फरार हो गये. अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गयी. वारदात रात करीब आठ बजे की है. पुलिस हत्या में शामिल अपराधियों की शिनाख्त में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन