रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी ने पुलिस से लगायी गुहार
मुजफ्फरपुर : पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने थाने पहुंच कर पुलिस से गुहार लगायी. पताही जगन्नाथ निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को थाने में अपनी दूसरी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने पुलिस को बताया कि पहली पत्नी से उन्हें दो संतान एक लड़का व लड़की हुई. पहली […]
मुजफ्फरपुर : पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने थाने पहुंच कर पुलिस से गुहार लगायी. पताही जगन्नाथ निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को थाने में अपनी दूसरी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने पुलिस को बताया कि पहली पत्नी से उन्हें दो संतान एक लड़का व लड़की हुई.
पहली पत्नी के निधन के बाद पारिवारिक दबाव के कारण उन्होंने दूसरी शादी कर ली. दूसरी पत्नी से भी उन्हें दो संतान एक लड़का व एक लड़की हुई. शादी के बाद से ही दूसरी पत्नी ने पारिवारिक कलह करना शुरू कर दिया. दूसरी पत्नी के नाम से उन्होंने पताही जगन्नाथ में जमीन खरीद कर घर बना दी. वहीं, पहली पत्नी के दोनों संतान कांटी स्थित पैतृक आवास पर रहने लगे. पहली पत्नी का बेटा पटना में रह कर मेडिकल की तैयारी करता है. थानेदार नवीन कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद का मामला है. आवेदन की जांच कर कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए