व्यवसायी से लूट मामले में तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मोतीपुर : कोदरकट्टा पुल के पास मंगलवार को दिनदहाड़े किराना व्यवसायी मोतीपुर-बरूराज रोड निवासी राकेश कुमार से तीन हजार कैश लूट मामले का मोतीपुर थाने की पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस लूटकांड के मास्टर माइंड बरजि के चिंकी राय व उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया. […]

विज्ञापन

मोतीपुर : कोदरकट्टा पुल के पास मंगलवार को दिनदहाड़े किराना व्यवसायी मोतीपुर-बरूराज रोड निवासी राकेश कुमार से तीन हजार कैश लूट मामले का मोतीपुर थाने की पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस लूटकांड के मास्टर माइंड बरजि के चिंकी राय व उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक कट्टा एक स्वचालित पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किये गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

गिरफ्तार चिंकी राय के अलावे सिंगैला का अमित कुमार व मेहसी का संतोष साहनी शामिल है. चिंकी राय मोतीपुर के पूर्व प्रमुख गजाधर राय का पुत्र बताया जा रहा है. उस पर हत्या से लेकर शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं. मोतीपुर थाने पर पहुंच डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद, मेहसी और चकिया पुलिस ने भी पूछताछ की. बताया जा रहा है कि लूट के शिकार व्यवसायी ने थाने पहुंच गिरफ्तार अपराधियों की पहचान की है. फिलहाल, गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर मोतीपुर पुलिस अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

बताया गया कि डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद को सूचना मिली थी कि भवानीडीह गांव के पास बांध पर कुछ बदमाश अपराध की प्लानिंग बना रहे हैं. डीएसपी ने मोतीपुर पुलिस को छापेमारी का निर्देश दिया. मोतीपुर पुलिस जब वहां पहुंची, तो सभी भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान चिंकी राय के पास से 11 राउंड की स्वचालित पिस्टल, संतोष सहनी के पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद हुई.
थानाध्यक्ष ने बताया कि मोतीपुर थाने में चिंकी राय पर हत्या और शराब तस्करी का मामला दर्ज है. वहीं, डीएसपी पश्चिमी ने बताया कि चिंकी राय व उसके साथ गिरफ्तार अन्य साथियों ने मोतीपुर, चकिया, मेहसी सहित अन्य थाना क्षेत्रों में लूट की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसके आधार पर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन