आपसी रंजिश में युवक को मारा चाकू, मौत
Updated at : 18 Mar 2019 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के गौशाला रोड पास आपसी रंजिश में युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. गंभीर हालत में उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की सुबह इलाज के दाैरान आईसीयू में मौत हाे गयी. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जानकी स्थान […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के गौशाला रोड पास आपसी रंजिश में युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया.
गंभीर हालत में उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की सुबह इलाज के दाैरान आईसीयू में मौत हाे गयी. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जानकी स्थान निवासी महेंद्र महतो के 42 वर्षीय पुत्र मनोज महतो के रूप में की गयी.
इस बाबत मृतक के पिता ने मेडिकल ओपी पुलिस को बयान दर्ज कराया है. उसने बताया कि गांव के कन्हाई महतो से पुरानी रंजिश थी.
10 मार्च की शाम करीब सात बजे उसका पुत्र मनोज महतो घर लौट रहा था. जैसे की गौशाला रोड के पास पहुंचा. पहले से घात लगाये कन्हाई महतो ने उसके पुत्र को घेर लिया. मारपीट करते हुए पेट में चाकू घोंप दिया. जख्मी हालत में वह घर पहुंचा.
इसके बाद उसे एसकेएमसीएच अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया. रविवार की सुबह इलाज के दौरान पुत्र की मौत हो गयी. इधर, मेडिकल ओपी प्रभारी ललन झा ने बताया कि मामले में मृतक के पिता का बयान दर्ज किया गया है. बयान की कॉपी संबंधित थाने को भेजने की प्रक्रिया चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




