कंपनीबाग में बाइकर्स गैंग ने महिला का पर्स उड़ाया
Updated at : 17 Mar 2019 2:25 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम ऑटो सवार संगीता कुमारी का पर्स झपट कर फरार हो गये. घटना नगर थाना क्षेत्र के कंपनीबाग की है. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश सरैयागंज टावर की ओर भाग निकले. इस बाबत पीड़िता ने शनिवार को नगर थाने में […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम ऑटो सवार संगीता कुमारी का पर्स झपट कर फरार हो गये. घटना नगर थाना क्षेत्र के कंपनीबाग की है. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश सरैयागंज टावर की ओर भाग निकले.
इस बाबत पीड़िता ने शनिवार को नगर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पर्स में 10 हजार नकदी, एक एंड्रॉयड मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड बैंक व ऑफिस से संबंधित कई महत्वपूर्ण कागजात रखे हुए थे. मिठनपुरा थाना क्षेत्र रामबाग चौड़ी की रहनेवाली संगीता कुमारी सुधा डेयरी में लेडी स्टेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं.
उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार की शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बैरिया से ऑटो लेकर घर लौट रही थी. जैसे ही कंपनीबाग से ऑटो बढ़ा कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार पर्स छीन लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




