गला रेतकर वृद्ध की हत्या, भतीजा धराया

हथौड़ी : थाना क्षेत्र के मधपुरा गांव में मंगलवार की देर रात तेज हथियार से गला रेत कर रामबाबू ओझा (70) की हत्या कर दी गयी. बुधवार की सुबह जब परिजन दरवाजे पर निकले, तो देखा कि बिछावन खून से लथपथ था. हत्या की खबर सुनते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गयी. घटनास्थल […]
हथौड़ी : थाना क्षेत्र के मधपुरा गांव में मंगलवार की देर रात तेज हथियार से गला रेत कर रामबाबू ओझा (70) की हत्या कर दी गयी. बुधवार की सुबह जब परिजन दरवाजे पर निकले, तो देखा कि बिछावन खून से लथपथ था. हत्या की खबर सुनते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गयी. घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गये.
वहीं, हथौड़ी व कटरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी. पुलिस ने रामबाबू ओझा के छोटे भाई स्व विश्वनाथ ओझा की पत्नी पवित्री देवी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है. इसमें मुक्तेश्वर ओझा के पुत्र अशोक ओझा व देवरत्न ओझा पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने अशोक ओझा को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










